ब्राह्मण मातृ-शक्ति परिषद ने लिया रोग नहीं योग का संकल्प

भास्कर न्यूज | बालोद ब्राह्मण सामाजिक संगठन समग्र ब्राह्मण मातृ-शक्ति परिषद छत्तीसगढ़ द्वारा शनिवार को बिलासपुर शहर स्थित कंपनी गार्डन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। जिसमें बालोद जिले से भी मातृ-शक्ति शामिल हुई। मातृ-शक्ति परिषद की जिलाध्यक्ष रमा दीवान ने इस आयोजन के विषय में जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि योग दिवस के आयोजन के अवसर पर आयोजन में उपस्थित सभी सहयोगी बहनों ने विभिन्न योग मुद्राएं की एवं नियमित योग करने का संकल्प लिया।संगठन की प्रदेश उपाध्यक्ष शशि द्विवेदी ने जानकारी दी है कि योग से ही काया निरोग बनाई जा सकती है। अनुलोम-विलोम, कपाल भारति, भस्त्रिका, सूर्य नमस्यार किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *