बब्बर खालसा के खिलाफ NIA की कार्रवाई:आतंकी लखबीर लंडा और गैंगस्टर पवित्र के करीबी जतिंदर पर चार्जशीट दाखिल

नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने पंजाब में आतंकी साजिश से जुड़े एक अहम मामले में जतिंदर सिंह उर्फ जोती के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। जतिंदर, बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के नामी आतंकी लखबीर सिंह उर्फ लांडा और कुख्यात गैंगस्टर पवित्र बटाला का करीबी सहयोगी बताया गया है। जतिंदर, पंजाब के गुरदासपुर जिले का निवासी है, जिसे 23 दिसंबर 2024 को NIA ने मुंबई से गिरफ्तार किया था। यह कार्रवाई मामला संख्या RC-21/2023/NIA/DLI के अंतर्गत की गई। NIA की जांच में सामने आया कि जतिंदर मध्य प्रदेश से पंजाब के गैंगस्टरों को अवैध हथियारों की आपूर्ति में शामिल था। वह यह हथियार पवित्र बटाला के ग्राउंड ऑपरेटिव्स को पहुंचा रहा था। पवित्र बटाला, घोषित आतंकी लखबीर सिंह उर्फ लांडा का करीबी है और उसकी विदेशी टीम पंजाब में बैठे जतिंदर को निर्देश देता था। ये हथियार पंजाब में BKI के आतंकी-आपराधिक मंसूबों को आगे बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे थे। गिरफ्तारी मुंबई से, संबंध पंजाब के गुरदासपुर से NIA ने जतिंदर सिंह को 23 दिसंबर 2024 को मुंबई से गिरफ्तार किया था। वह पंजाब के गुरदासपुर जिले का निवासी है और लंबे समय से लांडा और पवित्र बटाला के नेटवर्क के लिए काम कर रहा था। अब उसके खिलाफ पंजाब आतंकी साजिश मामले में आरोप तय किए गए हैं। एमपी से पंजाब लाए जा रहे थे हथियार जांच में यह भी सामने आया कि जतिंदर ने मध्य प्रदेश के कुख्यात हथियार सप्लायर बलजीत सिंह उर्फ राणा भाई से अवैध हथियार हासिल किए। बलजीत को पहले ही गिरफ्तार कर चार्जशीट किया जा चुका है। आरोपी, जांच एजेंसियों से बचने के लिए वर्चुअल नंबर और एन्क्रिप्टेड ऐप्स का इस्तेमाल कर रहे थे। आतंकी रिंदा व लंडा की भूमिका की हो रही जांच जतिदंर की भूमिका सामने आने के बाद अब NIA का ध्यान विदेश में बैठे आतंकी लखबीर सिंह लंडा और पाकिस्तान में छिपे बैठे आतंकी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा की तरफ है। NIA दोनों आतंकियों की भूमिका की जांच में जुट गई है। उनका रोल सामने आने के बाद NIA दोनों के खिलाफ भी कार्रवाई कर सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *