हरियाणा के 4 जिलों में बारिश, 7 शहरों में अलर्ट:28 से प्रदेश में मानसून की एंट्री, पंजाब में आगे बढ़ा, हिमाचल में बिजली गिरने से 1 की मौत

हरियाणा में मौसम विभाग ने आज (22 जून) पूरे राज्य में बारिश का अलर्ट जारी किया है। रविवार सुबह पानीपत में बूंदाबांदी हुई। दोपहर को कैथल, फतेहाबाद और नूंह में बारिश हुई। करनाल, भिवानी, अंबाला, जींद समेत अधिकतर जिलों में बादल छाए हुए हैं। हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (CCHAU) ने अगले 3 घंटे के लिए 7 जिलों में गरज चमक और हवाओं के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। इन जिलों में अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, फतेहाबाद, हिसार और आसपास के क्षेत्र शामिल हैं। इन क्षेत्रों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अनुमान है। उधर, मौसम विभाग ने रविवार शाम को जारी किए अलर्ट में हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में 22 से 26 जून बारिश होने का अनुमान जताया है। कुछ दिन हल्की और कुछ दिन मध्यम बारिश होने की बात कही गई है। वहीं, हिमाचल के शाहपुर उपमंडल के धधंब गांव में बिजली गिरने से किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान विजय कुमार (46) के रूप में हुई है। वह अपने दो दोस्तों के साथ खेत में काम कर रहा था। मौसम विभाग ने रविवार को ये अलर्ट जारी किया… 3 राज्यों में 5 दिन तक लगातार होगी बारिश
मौसम विभाग ने मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। इसमें हरियाणा और चंडीगढ़ में 22, 23, 24, 27 और 28 जून को कई स्थानों, 25 और 26 जून को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसके अलावा पंजाब में 22, 23, 27 और 28 जून को कई स्थानों पर, 24 जून को कुछ स्थानों, जबकि 25 और 26 जून को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। दो तरफ से आ रहीं मानसूनी हवाएं
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, मानसून अब हरियाणा से सिर्फ एक हफ्ता दूर है। अनुमान है कि 28 जून के आसपास यह प्रदेश में प्रवेश करेगा। मानसून की हवाएं इस बार अरब सागर और बंगाल की खाड़ी दोनों तरफ से आ रही हैं। जब दोनों दिशाओं से नमी भरी हवाएं टकराती हैं, तो कई बार भारी बारिश भी होती है। हरियाणा का अधिकतम तापमान 2.5 डिग्री बढ़ा
हरियाणा के अधिकतम तापमान में शनिवार को 2.5 डिग्री बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं प्रदेश का अधिकतम तापमान भी सामान्य के आसपास बना हुआ है। इधर, प्रदेश का सबसे गर्म जिला सिरसा रहा। सिरसा का अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस मापा गया। 24 घंटे में बदला तापमान
पिछले 24 घंटे के मौसम में हुए बदलाव की बात करें तो प्रदेशभर के सभी जिलों के अधिकतम तापमान में केवल बढ़ोतरी ही दर्ज की गई। हरियाणा के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी जिला सोनीपत के जगदीशपुर केवीके एरिया में 4.6 डिग्री सेल्सियस की दर्ज की गई। जिसके बाद सोनीपत का अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ मौसम की ये खबरें भी पढ़ें… पंजाब के 16 जिलों में बारिश के आसार:दो में ऑरेंज अलर्ट; मानसून हिमाचल में अटका, आज आगे बढ़ने की उम्मीद, गिरा तापमान पंजाब की तरफ बढ़ता मानसून हिमाचल प्रदेश में अटक गया है। बीते 24 घंटों में उसमें कोई बदलाव देखने को नहीं मिला। अगर इसमें हलचल होती है तो आज ये पंजाब में दाखिल हो जाएगा। वहीं, मौसम विभाग की तरफ से आज राज्य में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल के 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी:कल तक पूरे प्रदेश को कवर करेगा मानसून; नदी-नालों से दूर रहने की एडवाइजरी जारी हिमाचल प्रदेश के 5 जिलों में आज भारी बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला और सोलन जिला में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसी तरह सोलन, कुल्लू, चंबा, ऊना और बिलासपुर जिला में यलो अलर्ट दिया गया है। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *