राजधानी रायपुर में पिछले चार दिनों से बारिश की गतिविधियां थमने से तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो गई है। शनिवार को दिन में अच्छी महसूस हुई। हालांकि इस दौरान दिन का तापमान 30 डिग्री के करीब पहुंच गया था। ये सामान्य से करीब 3 डिग्री कम है। इसके बावजूद दिन में गर्मी और उमस ने परेशान किया। रविवार को पारा 34 डिग्री पहुंचेगा। ये सामान्य से लगभग 1 डिग्री ज्यादा है। पिछले कई दिनों से दिन का तापमान सामान्य से करीब 5-6 डिग्री तक कम रहा है। इस वजह से दिन में गर्मी कम महसूस हो रही थी। अब अचानक पारा बढ़ने से उमस ज्यादा परेशान कर रही है। इस बीच शनिवार को भी दिन में मौसम में उतार-चढ़ाव हुआ। दोपहर को धूप निकली थी। शाम होते-होते आसमान में बादल छाए। लेकिन बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार रविवार को भी बादल छाए रहेंगे लेकिन तापमान बढ़ेगा। अगले दो दिन रायपुर सहित मध्य छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां थमी रहेंगी। उसके बाद मानसून की गतिविधियां सक्रिय होने पर पानी बरसेगा।


