आदिवासी युवक की मौत पर समाज ने किया चक्काजाम

भास्कर न्यूज | राजपुर बलरामपुर जिले के ग्राम भेस्की में पहाड़ी कोरवा समुदाय के युवक भईरा कोरवा की आत्महत्या के मामले में न्याय की मांग को लेकर सर्व आदिवासी समाज ने विरोध प्रदर्शन किया। समाज ने एनएच-343 धौरपुर चौक पर टेंट-पंडाल लगाकर एक घंटे तक चक्काजाम किया। प्रदर्शन के दौरान समाज के प्रतिनिधियों ने मौके पर पहुंचे एसडीएम देवेंद्र कुमार प्रधान को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सात सूत्रीय मांगें रखी गईं। समाज ने आरोप लगाया कि विनोद अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल और उनके सहयोगियों ने भूमि दलालों के माध्यम से पहाड़ी कोरवा और अन्य आदिवासियों की सैकड़ों एकड़ जमीन फर्जी नामांतरण कर हड़प ली है। समाज ने मृतक भईरा कोरवा के परिजन को दो करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता देने, एसटी/एससी एक्ट के तहत दोषियों पर एफआईआर दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही पहाड़ी कोरवा और अन्य आदिवासियों की जमीन वापस दिलाने, फर्जी रजिस्ट्रियों को रद्द करने, अवैध क्रेशरों की जांच करने और एनजीटी नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की मांग की गई। भूमि कब्जा मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग भी ज्ञापन में शामिल रही। मौके पर कुसमी एसडीओपी इमैनुएल लकड़ा, नायब तहसीलदार नरेंद्र कुमार कंवर आदि मौजूद रहे। महिलाओं ने थाना अंबिकापुर, पुलिस अधीक्षक और पुलिस महानिरीक्षक को शिकायत दी। कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने न्यायालय में धारा 156(3) के तहत आवेदन दिया। कोर्ट ने इसे स्वीकार कर थाना प्रभारी अंबिकापुर को जांच के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने अधिवक्ता दिनेश कुमार सिंह, रविकांत सिंह, भारत सिंह सिसोदिया, नीरज पांडेय, राजेश सिंह, निलेश सिंह और राजीव अग्रवाल पर जांच कर केस दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। भारत सिंह सिसोदिया वर्तमान में भाजपा के जिलाध्यक्ष हैं। राजीव अग्रवाल कांग्रेस के जिला महामंत्री हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *