कबीरधाम में 38 किलो चांदी बरामद, चार गिरफ्तार:आगरा से रायपुर ले जाई जा रही थी, चिल्फी में जांच के दौरान पकड़ी गई, कार जब्त

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम पुलिस ने अवैध रूप से चांदी का परिवहन करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 38 किलो चांदी बरामद की है, जिसकी कीमत 40 लाख रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। यह कार्रवाई चिल्फी थाना क्षेत्र में की गई, जहां पुलिस ने संदेह के आधार पर एक सियाज कार (MP 07 CK 4050) को रोका और तलाशी ली। जांच के दौरान कार से बड़ी मात्रा में चांदी मिली। प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि चारों व्यक्ति यह चांदी आगरा से ग्वालियर होते हुए रायपुर ले जा रहे थे। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *