डौंडी| शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था डौंडी में विभिन्न ट्रेडों के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि 25 जून निर्धारित किया गया है। प्राचार्य ने बताया कि आईटीआई डौंडी में एनसीवीटी और एससीवीटी में व्यवसाय कोपा, फिटर और इलेक्ट्रीशियन जैसे ट्रेड संचालित हो रहे हैं। प्रवेश के लिए वेबसाइट पर 25 जून तक पंजीयन किया जा सकता है। इच्छुक शैक्षणिक संस्था से भी जानकारी ले सकते हैं।


