बारिश से ढहा कच्चा मकान, परिवार बेघर हुआ

दरिमा | लगातार हो रही भारी बारिश से ग्राम पंचायत दरिमा के इंदिरा नगर हरिजनपारा में रहने वाले पंडित राम नायक का कच्चा मकान बुरी तरह टूट गया। मकान की एक दीवार और छप्पर गिर गए। इससे उनका परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गया है। राम नायक गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करते हैं। बरसात के समय में मकान का गिरना उनके लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। राम नायक ने जिला प्रशासन से मकान की मरम्मत के लिए मदद मांगी है। उन्होंने कहा कि सीमित आमदनी और कठिन हालात में वे खुद मरम्मत नहीं करा सकते। उन्होंने प्रशासन से तुरंत सहायता की उम्मीद जताई है, ताकि उनके परिवार को सुरक्षित छत मिल सके। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को जल्द राहत दी जाए। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना या किसी अन्य सरकारी योजना के तहत स्थायी मकान दिया जाए। बीते सप्ताह से क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश से कई गांवों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। कई कच्चे मकानों को नुकसान पहुंचा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *