फरीदकोट में 5 बदमाश गिरफ्तार:तेजधार हथियार बरामद, लूट की योजना बना रहे थे; 3 पर पहले से 5 केस

पंजाब में फरीदकोट जिले में पुलिस ने लूटपाट करने की योजना बना रहे 5 आरोपियों को तेजधार हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। जिनके खिलाफ थाना सिटी कोटकपूरा में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों की पहचान कोटकपूरा निवासी मनदीप सिंह, लखविंदर सिंह उर्फ ​​बिल्ला, गुरदित सिंह उर्फ ​​गग्गू, सोनू और जशन उर्फ ​​रघु के रूप में हुई है। पुलिस गिरफ्तार बदमाशों को अदालत से रिमांड लेकर आरोपियों से पूछताछ करेगी। पुलिस ने धारदार हथियार किए बरामद पुलिस ने बताया कि थाना सिटी के एसएचओ चमकौर सिंह की देखरेख में एएसआई गुरमेल सिंह के नेतृत्व वाली पुलिस पार्टी को सूचना मिली थी कि नशा करने और नशे की पूर्ति के लिए लूटपाट करने के आदी 5 व्यक्तियों ने गिरोह बनाया हुआ है। यह गिरोह जैतो बाईपास के नजदीक एक बेअबाद जगह में बैठकर क्षेत्र में लूटपाट की योजना बना रहे हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी ने छापेमारी कर 5 आरोपियों को एक खंडा, एक कृपाण, एक कापा, एक नलके की हत्थी और एक गंडासी के साथ गिरफ्तार कर लिया। 3 बदमाशों के खिलाफ पहले से केस दर्ज इस मामले में डीएसपी कोटकपूरा जतिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस रिकार्ड में इन 5 आरोपियों में से 3 के खिलाफ पहले ही 5 आपराधिक मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि अब इन्हें अदालत से रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। पुलिस को इन आरोपियों से कुछ मामले सुलझने की उम्मीद है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *