अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी के एक मामले में बाप-बेटे को गिरफ्तार किया है। दोनों ने मिलकर व्यक्ति को अपने झांसे में लिया और 3.90 लाख रुपए ठग लिए पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान पिता हरपाल सिंह उर्फ लाडी मिस्त्री और बेटा हरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। आरोपी पठान नंगल के रहने वाले हैं। पीड़ित गुरविंदर सिंह ने शिकायत में बताया कि आरोपियों ने उसे विदेश भेजने का झांसा देकर 3.90 लाख रुपए ठग लिए। आरोपियों से पूछताछ कर रही पुलिस वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनिंदर सिंह के मुताबिक, शिकायत की जांच के बाद झंडेर थाने में मामला दर्ज किया गया। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई ओर उन्हें गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 120-बी आईपीसी और पंजाब ट्रैवल प्रोफेशनल्स रेगुलेशन एक्ट 2014 की धारा 13 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।।


