पंजाब के फाजिल्का जिले में पुलिस और एक्साइज विभाग ने संयुक्त तौर पर जलालाबाद के कई गांवों में रेड की है l जिस दौरान गांवों के घरों में व अन्य जगह पर छुपा कर रखी गई 5 हजार से अधिक लीटर लाहन और करीब डेढ़ सौ बोतल अवैध शराब बरामद की है। बता दें कि लाहन को नष्ट कर दिया गया है l जबकि आगे की कार्यवाही जारी है l रेड के दौरान भट्ठी मिली चालू जानकारी के अनुसार मल्होत्रा ग्रुप से जुड़े ठेकेदार बंटी ने बताया कि लगातार पुलिस और एक्साइज विभाग के साथ मिलकर यह संयुक्त तौर पर यह कार्यवाही की जा रही है l जलालाबाद के गांव महालम, दरोगा और लमोचढ़ में पुलिस ने कई ठिकानों पर रेड की है l जिस दौरान न सिर्फ चालू भट्ठी बरामद हुई, बल्कि घरों में व पशुओं के कमरों में छुपा कर रखी गई अवैध लाहन (देसी शराब) बरामद की गई है l 150 बोतल अवैध शराब बरामद इस दौरान करीब 5 हजार से ज्यादा लीटर लाहन बरामद हुई है, जिसे नष्ट कर दिया गया है l इतना ही नहीं करीब 150 बोतल अवैध शराब भी बरामद हुई l जिस बाबत पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है l


