बठिंडा में मुक्तसर रोड पर ट्रैक्टर से टकराई कार:व्यापारी की मौके पर मौत, तूड़ी से ओवरलोड भरी हुई थी ट्रॉली

पंजाब के बठिंडा जिले के मुक्तसर रोड पर दियोन के पास एक दुर्घटना में व्यापारी की मौत हो गई। तूड़ी से भरी ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली से कार के टकराने से हादसा हुआ। मृतक की पहचान मुक्तसर के सोनू बांसल (40) के रूप में हुई है। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मामले की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार ड्राइवर की तलाश की जा रही है। मलोट रोड से घर लौट रहा था व्यापारी जानकारी के अनुसार सोनू बांसल मलोट रोड से अपना व्यवसाय बंद करके घर लौट रहे थे। दुर्घटना के बाद वह कार से बाहर निकले, लेकिन मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही सहारा जन सेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड हेल्पलाइन टीम के संदीप सिंह गिल मौके पर पहुंचे। उन्होंने सदर पुलिस को सूचित किया। पुलिस और एसआरएफ टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। सहारा टीम ने अस्पताल पहुंचाया शव सहारा टीम ने मृतक के शव को अस्पताल के शवगृह में पहुंचाया। थाना सदर प्रभारी राजदीप सिंह ने बताया कि परिवार के बयान के आधार पर ट्रैक्टर ट्रॉली ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी ड्राइवर फरार है और उसकी तलाश जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *