पलामू जिले में हरिहरगंज के पास एनएच-139 पर बेलौदर मोड़ के पास एक सड़क हादसे में बिहार के औरंगाबाद निवासी की मौत हो गई। मृतक की पहचान कुटुंबा थाना क्षेत्र के बहेरा गांव निवासी अर्जुन साव के 35 वर्षीय पुत्र राजकुमार साव के रूप में हुई है। हादसे में एक अन्य युवक राजू साव (22) घायल हो गया। दोनों कौवाखोह से हरिहरगंज की ओर बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। राजकुमार की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घायल राजू की हालत स्थिर स्थानीय लोगों ने घायल राजू को हरिहरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। डॉ अरविंद कुमार के अनुसार, राजू की हालत स्थिर है। हरिहरगंज पुलिस निरीक्षक चंदन कुमार ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए हुसैनाबाद के अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया है। मृतक राजकुमार के परिवार में पत्नी अनीता देवी, बेटियां खुशी और प्रिया कुमारी व बेटा पीयूष कुमार है।


