ट्रैक्टर चालक को शराब पिलाकर की लूट:बिहार के तीन आरोपी गिरफ्तार, ट्रैक्टर का डाला और इंजन बरामद

पलामू के पांडू थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर लूट का मामला सुलझा लिया गया है। पुलिस ने बिहार के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 19 जून 2025 को गढ़वा जिले के दिनेश कुमार गुप्ता की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। उनके ट्रैक्टर को चालक को नशा देकर लूट लिया गया था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी श्याम बिहारी शर्मा (61) को बिहार के रोहतास जिले से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि 17 जून को अपने साथी बिहारी यादव के साथ मिलकर दरूआ गांव में ट्रैक्टर चालक को शराब पिलाकर वाहन लूटा था। इंजन 40 हजार रुपये में में बेचा गया था आरोपियों ने ट्रैक्टर के पार्ट्स अलग-अलग जगहों पर बेचे थे। डाला रोहतास जिले के घोरडीहा में रखा गया था। इंजन 40 हजार रुपये में सिवान जिले के परशुराम सिंह को बेचा गया था। पुलिस ने श्याम बिहारी की निशानदेही पर घोरडीहा से ट्रैक्टर का डाला बरामद किया। फिर बिहारी यादव को गिरफ्तार किया। इंजन खरीदने वाले परशुराम सिंह को भी हिरासत में लेकर छपरा से इंजन बरामद कर लिया गया। एसपी रिष्मा रमेशन ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिलने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। श्याम बिहारी शर्मा रोहतास के ओझवलिया का रहने वाला है। बिहारी यादव (60) डिहरी ऑन सोन में रहता है और परशुराम सिंह सिवान जिले के कटवार गांव का निवासी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *