अंबाला में बस की टक्कर से युवक की मौत:पंजाब का रहने वाला, दादा के साथ दवाई लेने आया, सड़क पार करते वक्त हादसा

हरियाणा के अंबाला में एक प्राइवेट बस की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। घटना अंबाला शहर के पॉलिटेक्निक चौक की है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सोमवार को पंजाब के बहादरगढ़ का रहने वाला 35 साल का हरप्रीत सिंह पॉलिटेक्निक चौक के पास एक प्राइवेट बस की चपेट में आ गया। बस की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव को मॉर्च्युरी में रखवाया है। दादा की दावा लेने आया था पोता जानकारी के अनुसार, हरप्रीत अपने दादा की दवा लेने के लिए अंबाला सिटी आया था। जैसे ही पॉलिटेक्निक चौक से दवा लेकर सड़क पार करने लगा तो एक तेज रफ्तार बस ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। पोते का शव देखकर परिजनों पर कहर टूट गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और बस को कब्जे में लेकर शव को सिटी के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। इलाका पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू की जानकारी के अनुसार, घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने बस को अपने कब्जे में लिया है और जांच में जुट गई है। ड्राईवर बस को छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस बस के नंबर के आधार पर जानकारी जुटा रही है। दादा की हालत खराब वहीं, इस घटना के बाद दादा का रो-रोकर बुरा हाल है। दादा ने बताया कि बस काफी तेज स्पीड में थी। बस ने अनियंत्रित तरीके से बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जिसके बाद दादा की रो-रोकर बुरा हाल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *