फाजिल्का में खेत में मिला गर्भवती महिला का शव:डेड-बॉडी को हाईवे पर रख परिवार ने लगाया जाम,15 दिन बाद थी डिलीवरी

फाजिल्का में जलालाबाद के गांव चक्क पालीवाला में खेत से एक गर्भवती महिला का शव बरामद हुआ l जिसे फाजिल्का के सरकारी अस्पताल को मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया l लेकिन अब परिवार ने पुलिस प्रशासन पर इंसाफ न देने के आरोप लगाते हुए मृतका महिला का शव सड़क पर रखकर फाजिल्का-फिरोजपुर फ्लाईओवर जाम कर दिया है। मृतक महिला किरना रानी के भाई दविंदर सिंह ने बताया कि उसकी बहन फाजिल्का के गांव मोहम्मद पीरा में विवाहित थी l जो 18 तारीख को मायके जा रही थी। वह अपने मायके नहीं पहुंची l उन्हें एक दिन बाद 20 तारीख शुक्रवार को पता लगा और उसकी बहन का शव गांव चक्क पालीवाला के खेतों में मिला। 15 दिन बाद होनी थी डिलीवरी उन्होंने बताया कि उसकी बहन गर्भवती थी और करीब 10-15 दिन बाद डिलीवरी की जानी थी l लेकिन उसकी हत्या कर दी गई और पेट में पल रहा बच्चा भी खत्म हो गया l मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। अब इंसाफ न मिलता देख उनके द्वारा महिला के शव को फाजिल्का फिरोजपुर हाईवे पर फ्लाईओवर के पास सड़क पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया गया है l आरोप लगाए जा रहे हैं कि पुलिस द्वारा आरोपियों को नहीं पकड़ा जा रहा l सास-पति समेत तीन पर केस दर्ज थाना वैरो का के एसएचओ परमजीत सिंह दरोगा का कहना है कि पुलिस द्वारा मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज किया जा चुका है l उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने मृतक महिला की सास बोबी, पति विक्रम सिंह और एक अन्य व्यक्ति मंगल सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है l जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *