अबोहर में घर में घुसकर परिवार पर हमला:गर्भवती महिला समेत तीन घायल, दंपती की हालत गंभीर, पैसों के लेन-देन का विवाद

पंजाब के अबोहर में फाजिल्का रोड स्थित वाहेगुरु कॉलेज के पास एक परिवार पर रविवार रात में हमला हुआ। पैसों के विवाद में हमलावरों ने 6 माह की गर्भवती महिला पर भी हमला कर दिया। पड़ोसियों के आने पर हमलावर भाग गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जानकारी के अनुसार पैसों के विवाद को लेकर पवन नाम का युवक अपने साथियों के साथ शराब के नशे में संजीव कुमार के घर पहुंचा। वह संजीव को जबरन ले जाने की कोशिश करने लगा। संजीव की 6 माह की गर्भवती पत्नी शिवानी और मां रानी ने जब विरोध किया तो हमलावरों ने तीनों को पीट दिया। दंपती की हालत गंभीर शोर सुनकर आसपास के लोगों के पहुंचने पर हमलावर भाग गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने शिवानी और संजीव की हालत गंभीर देखते हुए फरीदकोट रेफर कर दिया। मां ने बताया कि उनके बेटे संजीव का पवन से पैसों का विवाद चल रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *