कपूरथला में मनी एक्सचेंजर से लूट:महिला समेत चार बदमाशों ने रोका, सुनसान जगह ले जाकर पीटा, कैश-डॉक्यूमेंट लेकर फरार

कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी रोड पर एक मनी एक्सचेंजर से 30 हजार रुपए की लूट हुई है। लुटेरों में एक महिला समेत चार लोग शामिल थे। पीड़ित से मारपीट कर फरार हो गए। घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। घटना 22 जून की शाम की है। सुशील कुमार रेलवे कोच फैक्ट्री (RCF) से कपूरथला लौट रहा था। इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास उसने बाइक रोकी। एक व्यक्ति ने पता पूछने के बहाने उसे रोका। फिर जबरन पास के खाली कमरों की तरफ ले गया। वहां एक 20-25 वर्ष की महिला और दो अन्य व्यक्ति पहले से मौजूद थे। मारपीट कर वीडियो बनाई आरोपियों ने सुशील के साथ मारपीट की और वीडियो बनाई। उन्होंने धमकी दी कि वह गलत काम करता है। सुशील से पैसे मांगे। जब उसने पैसे न होने की बात कही तो उसे पेट्रोल पंप ले गए। वहां भी उसके साथ मारपीट की। सुशील ने बताया कि लुटेरों ने बाइक की डिग्गी में से पर्स निकला, जिसमें करीब 30 हजार रुपए थे और मेरे दस्तावेज निकाल लिए और फरार हो गए। CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस घायल सुशील को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना कोतवाली पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। जांच अधिकारी ASI मनजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। बचाने कोई आगे नहीं आया पीड़ित सुशील कुमार ने यह भी बताया कि पंप पर खड़े लोगों में से किसी ने भी उन्हें बचाने की कोशिश नहीं की। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे थाना कोतवाली के ASI मनजीत सिंह ने बताया कि अज्ञात लुटेरों के खिलाफ FIR दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *