राजनांदगांव में अवैध शराब पर कार्रवाई:MP की विदेशी शराब और हाथ भट्टी महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

राजनांदगांव में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की है। विभाग ने मध्य प्रदेश की बनी विदेशी मदिरा और हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब जब्त की है। बिरेझर में दो आरोपियों से 11 बल्क लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब जब्त की गई। दशरथ साहू से 4 बल्क लीटर और नरेंद्र साहू से 7 बल्क लीटर शराब मिली। दोनों आरोपियों को आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59(क), 34(1)क के तहत गिरफ्तार किया गया। आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ चलाया अभियान कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे के निर्देश पर आबकारी विभाग ने 21 जून को अभियान चलाया। इस कार्रवाई में एक फरार आरोपी से बिना नंबर की टीवीएस जूपीटर स्कूटी पर मध्यप्रदेश निर्मित गोवा बाम्बे स्पेशल व्हिस्की की 350 पाव और 27 बोतलें, कुल 83.250 बल्क लीटर शराब जब्त की गई। इस मामले में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 36 और 59क के तहत कार्रवाई की गई। मरकाकसा जंगल में एक अज्ञात आरोपी से 15 बल्क लीटर हाथभट्टी कच्ची महुआ शराब और 50 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया। प्र. सहायक आयुक्त आबकारी ने सभी वृत्त प्रभारियों को होटल-ढाबों की नियमित जांच और अवैध मदिरा विक्रय के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *