फिरोजपुर में BSF महिला जवानों से किया अभद्र व्यवहार:खेत में लगी मोटर पर पी शराब, रोकने पर नग्न होने की कोशिश

पंजाब के फिरोजपुर जिले के ममदोट क्षेत्र में बीएसएफ की गट्टी हयात बीओपी पर एक गंभीर घटना सामने आई है। बीएसएफ की 155 बटालियन की ‘ई’ कंपनी ने 20 जून को मामले में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं पुलिस द्वारा शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। महिला जवानों से की गाली-गलौज जानकारी के अनुसार कंपनी कमांडर इंस्पेक्टर जेड नगोरी ने बताया कि कुछ व्यक्ति बीएसएफ चौकी के गेट के पास अपने खेत में लगी मोटर पर शराब पी रहे थे। जब बीएसएफ के जवान और महिला कर्मचारी उन्हें रोकने गए, तो आरोपियों ने गाली-गलौज की। इतना ही नहीं, उन्होंने महिला कर्मचारियों के सामने नग्न होने का प्रयास भी किया। तीन के खिलाफ केस दर्ज थाना ममदोट पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी जरनैल सिंह, हरजिंदर सिंह और दिलबाग सिंह चक भंगे वाला के रहने वाले हैं। उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 353, 186 और 503 के तहत केस दर्ज किया गया है। घटना के बाद से तीनों आरोपी फरार हैं। एएसआई गहना राम के अनुसार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। घटना सरहदी क्षेत्र में सुरक्षा और कानून व्यवस्था की स्थिति पर सवाल खड़े करती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *