भाजपा ने अटल की जयंती पर सुशासन दिवस मनाया

भास्कर न्यूज | बालोद भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय जुंगेरा में अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। जिला अध्यक्ष पवन साहू ने कहा कि बालोद के वार्ड नंबर 16 शीतला मंदिर गंगासागर के समीप अटल परिसर भूमि पूजन का कार्यक्रम रखा गया। जिसे वर्चुअल के माध्यम से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भूमि पूजन के शिलालेख का अनावरण करेंगे। जिला महामंत्री राकेश छोटू यादव भी संबोधित किया। वहीं मंडल बालोद द्वारा स्थानीय कबीर मंदिर में सुशासन दिवस मनाया। नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष अमित चोपड़ा के नियुक्ति के बाद यह प्रथम कार्यक्रम रखा गया। जिसमे बालोद मंडल के 28 बूथ के नव नियुक्त अध्यक्षों का भाजपा गमछा से सम्मान किया। साथ ही महतारी वंदन योजना को आज एक वर्ष पूर्ण होने पर मंडल के समस्त बूथों की महिलाओं का जो महतारी वंदन योजना का लाभ पा रही है ऐसी महिलाओं का सम्मान किया गया । इस अवसर पर भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार, वरिष्ठ नेता यशवंत जैन पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश यादव,यज्ञदत्त शर्मा, लीला लाले शर्मा, शाहिद खान, कमलेश सोनी, सुरेश निर्मलकर, लक्ष्मी नूनीवाल, शरद ठाकुर, अम्बिका यादव, राजू पटेल,नरेन्द्र सोनवानी, प्राची लालवानी, बंटी बाफना, हितेश्वरी कौशिक, सरोज गंगबेर उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *