‘ए कैटेगरी’ की मान्यता…:छात्रों और स्टार्टअप को एक्सपर्ट की मदद मिलेगी

देश के शीर्ष तकनीकी संस्थानों की सूची में अब आईआईटी भिलाई का नाम भी शामिल हो गया है। भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने देश के टॉप 5 टेक्नोलॉजी इनोवेशन हब की सूची जारी की है। इसमें आईआईटी भिलाई भी है। इसी के साथ ही अब आईआईटी भिलाई और आईआईटी भिलाई इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी फाउंडेशन को देश के ‘ए’ कैटेगरी की तकनीकी ​संस्थानों की श्रेणी में रखा गया है। बताया जा रहा है कि आईआईटी के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब थर्ड जनरेशन के आईआईटी भिलाई ने अपने कुछ सालों के इनोवेशन और टेक्नोलॉजी पर रिसर्च करके इन मुकाम को हासिल किया है। अब आईआईटी भिलाई बॉम्बे, मद्रास जैसे बड़े संस्थानों के साथ मिलकर काम कर सकेगा। इससे यहां के छात्रों को देश के बड़े विशेषज्ञों का मार्गदर्शन मिल सकेगा। साथ ही देश व प्रदेश की समस्या को तकनीक के माध्यम से सुलझाने और लोगों के ​जीवन को आसान बनाने जैसे ​शोध काम मिलकर कर सकेंगे। साइबर-फिजिकल सिस्टम्स में नवाचार पर काम करेंगे आईआईटी भिलाई में स्थापित आईबीआईटीएफ के सीटीओ विष्णु वैभव द्विवेदी ने बताया कि आईआईटी भिलाई को फिनटेक इनोवेशन हब के रूप में मान्यता मिली है। यह हब भारत के एनएम-आईसीपीएस मिशन (नेशनल मिशन ऑन इंटरडिसिप्लिनरी साइबर-फीजिकल सिस्टम) के तहत स्थापित किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य साइबर-फिजिकल सिस्टम्स में नवाचार को बढ़ावा देना है। आईआईटी भिलाई अब फिनटेक (वित्तीय तकनीक) पर केंद्रित राष्ट्रीय इनोवेशन सेंटर के रूप में काम करेगा। वित्तीय तकनीक से जुड़े स्टार्टअप्स, शोध कार्य और तकनीकी समाधान पर काम कर सकेंगे। विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं और स्टार्टअप को बढ़ावा मिलेगा। छात्रों को दूसरे बड़े संस्थानों में जाने का मौका मिलेगा। अपने आइडिया को साकार करने देश के बड़े एक्सपर्ट की मदद मिलेगी। प्रदेश की समस्याएं जैसे मेडिसिन डि​लिवरी, भूमि रिकॉर्ड प्रबंधन, टैक्स प्रबंधन, डिजिटल बैंकिंग और स्मार्ट एग्रीकल्चर जैसी समस्याओं का टेक्नोलॉजी से समाधान करेंगे। शासन के सहयोग से यह उपलिब्ध आईआईटी भिलाई को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने देश के शीर्ष टेक्नोलॉजी इनोवेशन संस्थानों में टॉप 5 में स्थान दिया है। शासन-प्रशासन के सहयोग से यह उपलब्धि हासिल की है। इसका श्रेय प्रोफेसर, स्टाफ और छात्रों को भी जाता है। – प्रोफेसर राजीव प्रकाश, डायरेक्टर आईआईटी भिलाई

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *