पंजाब उपचुनाव AAP जीती, कांग्रेस उम्मीदवार ने इस्तीफा दिया:BJP थर्ड, अकाली दल की जमानत जब्त; केजरीवाल बोले- राज्यसभा भेजने का फैसला कमेटी करेगी

पंजाब में लुधियाना की वेस्ट विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) ने जीत दर्ज कर ली है। AAP उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने कांग्रेस के भारत भूषण आशु को 10637 वोटों से हराया। चुनाव हारने के बाद कांग्रेस उम्मीदवार भारत भूषण आशु ने कांग्रेस कार्यकारी प्रधान के पद से इस्तीफा दे दिया। वहीं, तीसरे नंबर पर BJP के जीवन गुप्ता और चौथे नंबर पर शिरोमणि अकाली दल के परउपकार सिंह घुम्मन रहे। ये काउंटिंग खालसा कॉलेज फॉर विमेन के ऑडिटोरियम में हुई। सबसे पहले पोस्टल बैलेट गिने गए। इसके बाद EVM से वोटों की गिनती हुई। चर्चा थी कि संजीव अरोड़ा के चुनाव जीतने पर उनकी खाली हुई राज्यसभा सीट पर अरविंद केजरीवाल जा सकते हैं। हालांकि, चुनाव जीतने के बाद केजरीवाल ने स्पष्ट किया कि यह फैसला AAP की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (PAC) द्वारा लिया जाएगा, लेकिन मैं राज्यसभा नहीं जा रहा हूं। इस सीट पर उपचुनाव के लिए 19 जून को वोटिंग हुई थी, जिसमें 51.33% मतदाताओं ने मतदान किया। इस सीट से 2022 में AAP के उम्मीदवार गुरप्रीत गोगी जीते थे। हालांकि, कुछ महीने पहले उनकी गोली लगने से मौत हो गई। इसके बाद यहां उपचुनाव हुआ। काउंटिंग से जुड़े अपडेट्स… काउंटिंग के पल-पल के अपडेट्स नीचे ब्लॉग में पढ़ें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *