सारंगढ़ में सोमवार को युवा कांग्रेस और किसान कांग्रेस ने अपेक्स बैंक शाखा का शांतिपूर्ण घेराव किया। युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र वारे और किसान कांग्रेस शहर अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह मेहरा के नेतृत्व में यह प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने बैंक मैनेजर को ज्ञापन सौंपा। इसमें किसानों को केसीसी प्रदान करने और डीएपी खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की गई। विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र वारे ने कहा कि फसल के मौसम में किसान खेतों की बजाय बैंक के चक्कर लगा रहे हैं। स्टाफ की कमी से एनसीएल जारी करने में देरी प्रखर वक्ता गोल्डी नायक ने बताया कि छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी अपेक्स बैंक शाखा सारंगढ़ में स्टाफ की कमी है। इससे एनसीएल जारी करने में देरी हो रही है। कई सोसाइटियों तक अभी तक कागजात नहीं पहुंचे हैं। नए नियमों के तहत केसीसी की राशि बढ़ाई जा रही है, लेकिन इसका कोई प्रचार-प्रसार नहीं किया गया है। किसान नेता राकेश पटेल ने कहा कि इस मुद्दे को पहले भी कई बार प्रबंधन के सामने रखा गया है। उन्होंने कहा कि स्टाफ की कमी के साथ-साथ प्रबंधन में इच्छाशक्ति की भी कमी दिख रही है। एक सप्ताह में भी एनसीएल से संबंधित कागजात सोसाइटियों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।


