ओलंपिक दिवस पर उपायुक्त ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

भास्कर न्यूज़| रामगढ़ पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय, झारखंड रांची के निदेशानुसार अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर सोमवार को उपायुक्त कार्यालय कक्ष में खिलाड़ी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय स्तर के विजेता खिलाड़ियों को उपायुक्त फैज अहमद एवं उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल द्वारा खिलाड़ियों को मोमेंटो एवं खेल किट देकर सम्मानित किया गया। जितेंद्र पटेल दिव्यांग खिलाड़ी पारा स्विमिंग, फुटबॉल में अनामिका कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, पुष्पा कुमारी । कराटे में प्रियंका कुमारी, तीरंदाजी में तमन्ना वर्मा को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा रविंद्र कुमार गुप्ता, जिला खेल पदाधिकारी मारकस हेमरोम सहित अन्य उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *