बारिश से मूली, मिर्च, मकई व टमाटर की फसल बर्बाद

भास्कर न्यूज | मगनपुर पिछले दिनों क्षेत्र में हुई लगातार बारिश से लोगों को गर्मी से राहत तो मिली लेकिन दूसरी ओर किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ा। गोला प्रखंड सब्जी डेली मार्केट के नाम से झारखंड सहित देश के विभिन्न राज्यों के लोग जानते हैं। लेकिन गोला के किसानों को लगातार बारिश से काफी नुकसान उठाना पड़ा है। देखा गया कि किसानों के खेतों में लगे मूली की फसल खेत में ही सड़ गई, मिर्च का पौधा पूरी तरह से सूखने लगा है। वहीं खेतों में लगे मकई, टमाटर, कद्दू, खीरा, भींडी, बैंगन, नेनुआ के आदि की फसल बिल्कुल बर्बाद हो गये हैं। इसके अलावा अन्य फसल पर भी काफी प्रभाव पड़ा है। जिससे किसान काफी असहज महसूस कर रहे हैं। 20 रुपए वाला टमाटर अब 50 रुपए किलो गोला सब्जी डेली मार्केट में बरसात से पहले टमाटर 20 अब 50 रुपए, कद्दू 10 रुपए अब 40 रुपए, खीरा 10 रुपए अब 40 रुपए, भींडी 3 रुपए अब 30 रुपए, बैंगन 20 रुपए अब 40 रुपए, नेनुआ 10 रुपए अब तीस रुपए ​िबक रहे हैं। वहीं मूली 20 रुपए ​िबक रहे थे अब तीस रुपए ​िबकने लगे हैं। दो चार दिन के बाद तो गोला डेली मार्केट में मूली नजर ही नहीं आएंगेगे। वहीं मिर्च कचरे के भाव में ​िबक रहे हैं। क्योंकि सभी किसान सूखे हुए पौधे से मिर्च तोड़कर मार्केट ले जा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *