डीजल चोरी करते रंगेहाथ पकड़ाया चोर

कुजू | ओपी क्षेत्र के बीआरएल गेट के समीप सोमवार को हाइवा से टकराकर एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि बाइक संख्या जेएच 24 एल-5701 पर सवार होकर तिलैया सांडी निवासी नरेंद्र बेदिया रांची रोड से वापस घर लौट रहा था। इस दौरान बीआरएल गेट के समीप विपरीत दिशा से आ रहे हाइवा संख्या जेएच 02 एपी-5196 से टक्कर हो गई। घटना में नरेंद्र बेदिया गंभीर रूप से घायल हो गया। पतरातू | पतरातू थाना पुलिस ने डीजल चोरी करते एक चोर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। सोमवार की सुबह पतरातू थाना की एक टीम इंडस्ट्रीयल एरिया में पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस की नजर वाहनों से डीजल चोरी कर रहे एक चोर पर पड़ी। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर वाहनों से डीजल चोरी करते रंगे हाथ एक को पकड़ा। पकड़ा गया युवक लोहरदगा जिला के कुड़ु थाना अंतर्गत सलगी गांव निवासी संजय सिंह है। इस मामले में थाना में कांड संख्या 158/25 दर्ज कर आरोपी संजय सिंह को रामगढ़ जेल भेज दिया गया। घाटोटांड़ | मांडू प्रखंड के अंतर्गत इचाकडीह गांव में पिछले चार दिनों से अंधेरा छाया है। गांव का दो केवीए का ट्रांसफार्मर जले चार दिन हो गए हैं लेकिन अभी तक उसे दुरुस्त नहीं कराया जा सका है। घरों में बिजली नहीं रहने की वजह से लोग परेशान है। गांव में कुल आबादी करीब डेढ़ हजार होगी। ट्रांसफार्मर जले चार दिन बीत चुके है लेकिन परियोजना के अभियंता तपेश्वर दास ने इसकी सूद तक नहीं ली। जिससे अभियंता के खिलाफ आक्रोश पनप रहा है । रामगढ़ | शहर के विकास नगर के हरहरि नदी के पास वनभोले शिव मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। 26 जून की सुबह 9 बजे आषाढ़ शुक्ल पक्ष प्रतिपदा पर 24 घंटे का अखंड रामचरित मानस पाठ किया जाएगा। वहीं, 27 जून को अखंड पाठ का समापन होगा। हरहरि नदी छठ पूजा वन भोले मंदिर समिति ने धार्मिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं, समिति ने लोगों से शामिल होने की अपील की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *