रामगढ़ में होमगार्ड बहाली प्रक्रिया जल्द शुरू करने की सरकार से मांग

मगनपुर | रामगढ़ विधायक ममता देवी सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर रामगढ़ में होमगार्ड बहाली प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ किए जाने की मांग की है। उन्होंने पत्र में उल्लेख किया है कि वर्तमान में झारखंड के कई जिलों में होमगार्ड की बहाली प्रक्रिया जारी है। इससे वहां के युवाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। लेकिन रामगढ़ जिले में पर्याप्त संख्या में रिक्त पद होने के बावजूद अब तक बहाली प्रक्रिया प्रारंभ नहीं की गई है। जिससे जिले के युवा निराश हैं। क्योंकि उनके बहाली की उम्र सीमा खत्म हो रही है। विधायक ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि रामगढ़ एक औद्योगिक व रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण जिला है। जहां योग्य और इच्छुक युवाओं की कोई कमी नहीं है। ऐसे में यहां भी शीघ्र होमगार्ड बहाली शुरू कराई जाए। ताकि युवाओं को रोजगार मिले और जिला प्रशासन को आवश्यक सहायता प्राप्त हो सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *