रामगढ़ | लगातार हो रही बारिश से शहर से गांव तक के लोग परेशान है। जगह-जगह जल-जमाव लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया। रामगढ़ पटेल चौक फोरलेन अंडरपास के पास पानी जम जाने से पैदल चलना तो मुश्किल है ही, वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


