पड़वा: भाजपा का आक्रोश प्रदर्शन आज

भास्कर न्यूज | छिपादोहर केड पंचायत सचिवालय में सोमवार को धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान योजना के तहत जन भागीदारी शिविर का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत बीडीओ रेशमा रेखा मिंज, अंचलाधिकारी मनोज कुमार, मुखिया अनीता देवी, पंचायत सचिव अनिल मिंज, आपूर्ति पदाधिकारी रामनाथ यादव और अन्य जनप्रतिनिधियों ने दीप जलाकर की। बीडीओ रेशमा रेखा मिंज ने कहा कि इस अभियान का मकसद कमजोर जनजातीय समूहों और अनुसूचित जनजाति बहुल गांवों तक केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। सरकार की प्राथमिकता सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य और आवास जैसी बुनियादी सुविधाएं देना है। सीओ मनोज कुमार ने कहा, राज्य सरकार और जिला प्रशासन क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। आपूर्ति पदाधिकारी रामनाथ यादव ने ग्रामीणों से योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। शिविर में दो दर्जन से ज्यादा स्टॉल लगाए गए। इनमें आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, स्थानीय प्रमाण पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम किसान, जन-धन खाता, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, बीपीएल, विश्वकर्मा योजना, स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग के स्टॉल शामिल थे। बीडीओ सह बाल विकास परियोजना पदाधिकारी ने गोद भराई कार्यक्रम के तहत बच्चों को खीर खिलाई। शिविर में सभी विभागों से आवेदन पत्र लिए गए। मौके पर राजस्व कर्मचारी, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, जेएसपीएल के क्लस्टर को ऑर्डिनेटर जाबीर अंसारी, ऑपरेटर विजय कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे। पड़वा |झारखंड राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ मंगलवार को पड़वा प्रखण्ड कार्यालय परिसर में भाजपा द्वारा आक्रोश प्रदर्शन किया जाएगा। यह जानकारी पड़वा मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार पांडेय ने दिया। उन्होंने कहा कि झारखंड के हेमंत सोरेन सरकार सभी मोर्चे पर विफल साबित हो रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *