कोल्ड ड्रिंक में नशा मिलाकर स्कूली छात्रा से दुष्कर्म, एक नाबालिग धराया, दूसरा फरार

चुटिया थाना क्षेत्र में 16 साल की नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने एक नाबालिग को पकड़ा है। दूसरे की तलाश जारी है। पीड़िता के अनुसार उसे एक लड़के ने फोन कर बातचीत के लिए लोवाडीह में जोड़ा पुल के पास बुलाया। वहां तीन लड़के मौजूद थे। सभी ने बीयर व कोल्ड ड्रिंक पी। मुझे भी कोल्ड ड्रिंक पिलाया। कुछ देर बाद मुझे चक्कर आने लगा तो मैंने घर जाने की बात कही। एक लड़का स्कूटी से कहीं ले गया और वहां कमरे में आराम करने को कहा। इस बीच उसने जबरन मेरे कपड़े उतारने की कोशिश की। विरोध करने पर बोतल से मारने की धमकी दी और मेरे साथ दुष्कर्म किया। रात 10 बजे एक और लड़का वहां पहुंचा। उसने भी मेरे साथ दुष्कर्म किया। फिर दोनों भाग गए। मैं किसी तरह सुबह ऑटो से घर पहुंची। पर लोकलाज के डर से किसी को कुछ नहीं बताया। वीडियो वायरल की धमकी देकर 10 हजार वसूले घटना के कुछ दिन बाद आरोपी ने दुष्कर्म का वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता से 10 हजार ले लिए। और पैसे देने को कहा। जब मना किया तो आरोपी ने वीडियो वायरल कर दिया। इससे आहत छात्रा ने आत्महत्या की कोशिश की। पर परिजनों ने बचा लिया। फिर परिजनों ने आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *