शराब घोटाला:प्रशासन ने देर रात विनय सिंह के शोरूम को किया सील

डिबडीह स्थित विनय सिंह के ऑटोमोबाइल शो रूम को सोमवार की रात करीब 10 बजे प्रशासन ने सील कर दिया। प्रशासनिक टीम के साथ मजिस्ट्रेट और डोरंडा थाना पुलिस मौजूद थी। यह कार्रवाई नगर निगम की अनुमति के बिना शो रूम संचालन करने को लेकर की गई। प्रशासन की ओर से बताया गया कि उक्त स्थल पर सिर्फ दुकान संचालन की अनुमति दी गई थी, लेकिन वहां बगैर वैध अनुमति के ऑटोमोबाइल शो रूम संचालित किया जा रहा था। विनय सिंह झारखंड के चर्चित शराब घोटाले में आरोपी हैं और फिलहाल फरार चल रहे हैं। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने उनके खिलाफ कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट ले रखा हैै। विनय सिंह पर आरोप है कि उन्होंने शराब घोटाले में गिरफ्तार निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे के काले धन को अपने कारोबार के जरिए सफेद किया। एसीबी ने उन्हें पूछताछ के लिए कई बार नोटिस भेजा, लेकिन वह पेश नहीं हुए। इसके बाद उनके खिलाफ वारंट जारी किया गया। अब प्रशासन ने उनकी संपत्तियों पर भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अमित प्रकाश व सिद्धार्थ से आज होगी पूछताछ शराब घोटाले में एसीबी मंगलवार से सेवानिवृत्त पूर्व उत्पाद आयुक्त अमित प्रकाश और छत्तीसगढ़ के शराब कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया से पूछताछ शुरू करेगी। कोर्ट ने एसीबी को दोनों आरोपियों से दो दिनों की रिमांड पर पूछताछ की अनुमति दी है। एसीबी ने अमित प्रकाश को 17 जून को रांची और सिद्धार्थ सिंघानिया को 19 जून को रायपुर से गिरफ्तार किया था। अमित पर एमआरपी से अधिक दर पर शराब बिक्री के जरिए अवैध वसूली, कमीशनखोरी और फर्जी बैंक गारंटी पर काम कराने का आरोप है। वहीं, सिद्धार्थ पर उत्पाद नीति के दौरान मनमाने ढंग से मैनपावर सप्लाई करने और घोटाले में बड़ी भूमिका निभाने का आरोप है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *