दूसरी बार खुला कांके डैम का फाटक, रूक्का का जलस्तर 29.60 पर पहुंचा

रांची | कांके गोंदा डैम का जलस्तर पर 27.06 फीट पहुंचने पर दूसरी बार एक फाटक खोलकर पानी को नियंत्रित किया गया। इस सीजन में पहली मानसूनी बारिश के दौरान 19 जून को 27.05 फीट पहुंचने पर खोला गया था। मगर फिर 20 जून को डैम का लेबल 26 फीट करके बंद कर दिया गया था। मगर पहले रविवार और सोमवार को हुई भारी बारिश के बाद डैम का जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंच गया था। इसके बाद पुन: सोमवार को अहले सुबह एक फाटक खोलकर डैम से पानी छोड़ा गया। बताते चलें कि डैम की क्षमता 28 फीट ही है। वहीं दूसरी ओर गेतलातू (रूक्का) का जलस्तर सोमवार को 29.60 फीट पर पहुंच गया। हालांकि, इस एक फाटक का आधा हिस्सा 19 जून से ही खुला हुआ है। इसलिए यह खतरे के निशान से दूर है। डैम की क्षमता कुल 36 फीट है। हटिया डैम अभी खतरे के निशान से दूर है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *