भास्कर न्यूज | रामगढ़ पचवारा उपखंड पर पीएम श्री विद्यालय में आयुर्वेद विभाग द्वारा आयुर्वेद शल्य चिकित्सा शिविर का बुधवार को शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि चेयरमैन घनश्याम खटीक, विशिष्ट अतिथि मुख्य ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी पवन जैन, तहसीलदार मदन लाल मीणा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप निदेशक आयुर्वेदिक विभाग डॉ. हरकेश मीणा ने की। शिविर प्रभारी डॉ. सुरेश चंद शर्मा एवं स्थानीय प्रभारी डॉ. मस्तराम महंत ने शल्य चिकित्सा शिविर की जानकारी देते हुए बताया कि डॉ. विजेंद्र मीणा शल्य चिकित्सक द्वारा ऑपरेशन किए जाएंगे तथा डॉ. लालचंद मीणा द्वारा सभी प्रकार के वातरोगों की अग्निकर्म एवं मर्म चिकित्सा द्वारा उपचार किए जाएंगे। अध्यक्ष राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन गिर्राज शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। मंच संचालन अध्यापक प्रभु लाल शर्मा द्वारा किया गया। वही शिविर में बाबूलाल गुप्ता द्वारा दूध व्यवस्था की घोषणा की गई। इस दौरान पूर्व सरपंच कजोड़ मीना, ललित गुप्ता, लक्ष्मीनारायण लखेरा, बाबू लाल गुप्ता, गौरव अग्निहोत्री, कैलाश सतावन, फैली लाल सैनी, ललित डीलर, मनोज सोनी, सहित आदि लोग मौजूद रहे।


