जजावर. नेशनल हाइवे-148डी के जजावर बाईपास पर तेज रफ्तार पिकअप ने पीछे से कार को टक्कर मार दी। इसमें कार सवार देई निवासी आरिफ मंसूरी उर्फ गोलू (23) व नवीन बजाज (24) गंभीर घायल हो गए। उन्हें जजावर सीएचसी पहुंचाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया। वहां आरिफ की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार सुबह पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। हेड कांस्टेबल प्रहलाद गुर्जर ने बताया कि मृतक के परिजनों की रिपोर्ट पर पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।


