आज दुर्गावती बलिदान दिवस मनाया जाएगा

पोड़ीबचरा | गोंडवाना की अमर शहीद रानी दुर्गावती की बलिदान को याद करने के लिए 24 जून को पोड़ीबचरा में कार्यक्रम होगा। मंगलवार कप सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आदिवासी भवन में कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में गोंड राजवंश की मातृ शक्ति और मूलनिवासी समुदाय बड़ी संख्या में शामिल होंगे। पदाधिकारियों ने बताया कि रानी दुर्गावती ने 24 जून 1564 को गोंडवाना की रक्षा करते हुए बलिदान दिया था। 15वीं सदी में गोंडवाना साम्राज्य मध्य भारत में फैला था। इसमें 52 गढ़ और 64 परगने शामिल थे। रानी दुर्गावती ने अपने बलिदान से गोंडवाना की गरिमा को ऊंचाई तक पहुंचाया। गोंडवाना मातृ शक्ति संघ की उप ब्लॉक इकाई पोड़ीबचरा ने लोगों से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *