170 ग्राम हेरोइन, कार और ड्रग मनी समेत एक आरोपी गिरफ्तार

भास्कर न्यूज | अमृतसर सी डिवीजन पुलिस ने तलाशी अभियान के तहत एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 170 ग्राम हेरोइन, कार और ड्रग मनी बरामद की है। एडीसीपी प्रवेश चोपड़ा ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में एक व्यक्ति अपनी कार में हेरोइन की डिलीवरी करने के लिए घूम रहा है। इस पर उन्होंने पुलिस पार्टी को नाकेबंदी कर तलाशी अभियान चलाने के आदेश दिए। जिस पर सी डिवीजन पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान नगर निगम कालोनी निवासी रंजीत सिंह उर्फ रिकी को एक कार में घूमते हुए देखा। पुलिस पार्टी ने उक्त आरोपी की कार को रोका और उसकी तलाशी ली, तो उसमें से 170 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। अमृतसर| रणजीत एवेन्यू पुलिस ने 2 तस्करों को 200 ग्राम अफीम और एक कार समेत गिरफ्तार किया है। रणजीत एवेन्यू थाने में तैनात एएसआई गुरदयाल सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग इलाके में अफीम की तस्करी करने के लिए घूम रहे हैं। उन्होंने कोटला खुर्द गांव निवासी मनप्रीत सिंह उर्फ बाबा और जेठूवाल गांव निवासी गुरदेव सिंह को काबू किया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से पुलिस ने 200 ग्राम अफीम बरामद की है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *