ट्रैफिक जाम की समस्या के हल के लिए मॉल प्रबंधन से की बैठक

भास्कर न्यूज | अमृतसर एडीसीपी ट्रैफिक अमनदीप कौर की ओर से सोमवार को अल्फा वन मॉल के सामने ट्रैफिक जाम की गंभीर समस्या के हल के लिए मॉल के सिक्योरिटी हेड और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की गई। बैठक में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए आवश्यक निर्णय लिए गए। इस पहल के तहत ट्रैफिक स्टाफ ने एसओजी टीम के साथ मिलकर मॉल रोड, नॉवेल्टी चौक और लॉरेंस रोड क्षेत्रों में चेकिंग अभियान भी चलाया। एडीसीपी ट्रैफिक अमनदीप कौर ने बताया कि यह अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा ताकि शहरवासियों को ट्रैफिक से जुड़ी किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि अक्सर अल्फा वन और शहर के अन्य इलाकों से अक्सर ट्रैफिक जाम की शिकायतें मिलती रही हैं। इन समस्याओं के हल के लिए कई तरह की योजनाएं बनाई गई हैं। जिसके तहत स्थानीय दुकानदारों और लोगों के विचार भी लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि सभी जोन इंचार्जों को अपनी-अपनी जोन में ट्रैफिक जाम की समस्या के हल के लिए कहा गया है। इसी के तहत गुरु नानक देव अस्पताल के बाहर लगने वाले ट्रैफिक जाम की समस्या का समाधान किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *