मध्य‑पूर्व में एयरस्पेस बंद होने से उड़ानों पर असर:स्पाइसजेट की अमृतसर-दुबई फ्लाइट SG-55 रद्द; यात्रा से पहले फ्लाइट की स्थिति स्पष्ट करें

मध्य‑पूर्व क्षेत्र में मौजूदा तनाव और एयरस्पेस (हवाई क्षेत्र) बंद होने की स्थिति के चलते भारतीय विमानन कंपनियों की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर असर पड़ना शुरू हो गया है। इसका असर अमृतसर एयरपोर्ट पर भी पड़ा है। इसी क्रम में स्पाइसजेट ने जानकारी दी है कि उसकी कुछ उड़ानें आंशिक रूप से प्रभावित हो सकती हैं। स्पाइसजेट की अमृतसर से दुबई जाने वाली फ्लाइट SG-55 को आज रद्द कर दिया गया है। ये फ्लाइट सुबह 9.15 बजे अमृतसर एयरपोर्ट से रवाना होनी थी। यह उड़ान पंजाब के सैकड़ों प्रवासी भारतीयों के लिए प्रमुख साधन मानी जाती है, जो काम या पारिवारिक कारणों से दुबई आते-जाते हैं। स्पाइसजेट ने जारी किया बयान स्पाइसजेट ने सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा- मध्य‑पूर्व में एयरस्पेस बंद होने के कारण हमारी कुछ उड़ानों पर असर पड़ सकता है। हम यात्रियों को सलाह देते हैं कि वे अपनी उड़ान की स्थिति जानने के लिए हमारी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या हमारे हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें। उड़ान से पहले यात्री प्राप्त करें जानकारी एयरलाइन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी उड़ान की स्थिति की पुष्टि अवश्य करें। इसके लिए यात्री वेबसाइट http://spicejet.com/#status पर उड़ान की स्थिति जांचें। इसके अलावा हेल्पलाइन नंबर +91 (0)124 4983410 और +91 (0)124 7101600 पर भी संपर्क किया जा सकता है। अन्य उड़ानों पर भी असर संभव यदि मध्य‑पूर्व में सुरक्षा स्थिति में जल्द सुधार नहीं होता है तो अन्य उड़ानों को भी रूट डायवर्जन, विलंब, या रद्दीकरण का सामना करना पड़ सकता है। विशेष रूप से खाड़ी देशों जैसे संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, कतर, और बहरीन की उड़ानों पर अतिरिक्त निगरानी रखी जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *