हजारीबाग में अपराधियों ने 2 JCB समेत 6 गाड़ियां जलाईं:सड़क निर्माण कंपनी के थे वाहन; 35 की संख्या में आए बदमाशों ने कर्मचारियों को पीटा

हजारीबाग जिले के बड़कागांव प्रखंड स्थित जोराकाट क्षेत्र में सोमवार की देर रात एक बड़ी आपराधिक वारदात हुई। करीब 35 की संख्या में आए हथियारबंद अपराधियों ने तांडव मचा दिया। NTPC की बादम कोयला परियोजना के लिए सड़क निर्माण कर रही कंपनी एमएस पूजा इंटरप्राइजेज के वाहनों को निशाना बनाया। इस हमले में कंपनी की कई महंगी मशीनें और वाहन जला दिए गए। आधा दर्जन गाड़ियां जला कर की राख अपराधियों ने कंपनी के दो जेसीबी मशीन, दो हाईवा ट्रक, एक ग्रेडर मशीन, एक टैंकर और एक पिकअप वैन को आग के हवाले कर दिया। निर्माण स्थल पर मौजूद कर्मचारियों को भी नहीं बख्शा गया। कंपनी के मैनेजर रवि कुमार के अनुसार, जब कुछ कर्मचारियों ने विरोध करने की कोशिश की, तो अपराधियों ने दो कर्मचारियों के साथ मारपीट की और उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। 36 घंटे में तीसरी बड़ी घटना यह घटना पिछले 36 घंटे में हजारीबाग जिले में हुई तीसरी बड़ी आपराधिक वारदात है। इससे पहले रविवार को हजारीबाग शहर स्थित एक जेवरात की दुकान पर सात राउंड फायरिंग की गई थी। वहीं, सोमवार सुबह ओकनी क्षेत्र में डकैती की घटना को अंजाम दिया गया। इन लगातार हो रही घटनाओं से जिले में कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। लेवी को लेकर आगजनी की आशंका पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह मामला लेवी वसूली से जुड़ा हुआ माना जा रहा है। हालांकि अब तक किसी उग्रवादी संगठन ने इस घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है। घटना के बाद से सड़क निर्माण कार्य पूरी तरह ठप हो गया है, जिससे परियोजना पर असर पड़ने की आशंका है। घटना की सूचना मिलते ही बड़कागांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि तीनों घटनाओं में शामिल अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। हालांकि क्षेत्र के लोगों में लगातार हो रही घटनाओं से भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *