पंजाबी गायक करण औजला से मिले AAP नेता राघव चड्ढा:सोशल मीडिया पर फोटो शेयर किया, दीप रेहान से भी की मुलाकात

आम आदमी पार्टी के नेता और सांसद राघव चड्ढा ने पंजाबी सिंगर करण औजला से मुलाकात की। इसे लेकर पंजाबी सिंगर करण औजला ने खुद फोटो शेयर किए हैं। चड्ढा ने करण औजला के गाने बनाने वाले दीप रेहान से भी मुलाकात की। उक्त फोटो सांसद राघव चड्ढा द्वारा भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर की गई। मिली जानकारी के अनुसार ये मुलाकात विदेश में हुई है। बता दें कि करण औजला पंजाब के सबसे बड़े गायकों में से एक हैं। इससे पहले पिछले साल दिसंबर माह में भी सांसद राघव चड्ढा ने करण औजला से मुलाकात की थी और फोटो शेयर किए थे। एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा से हुई थी सांसद राघव चड्ढा की शादी बता दें कि आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा की शादी एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा से हुई है। पति राघव चड्ढा से परिणीति की पहली मुलाकात यूके में एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान हुई थी। इससे पहले वे राघव के बारे में कुछ नहीं जानती थीं। इस अवॉर्ड फंक्शन में अलग-अलग फील्ड में उपलब्धि हासिल करने वाले को सम्मानित किया जाना था। इस फंक्शन में परिणीति को एंटरटेनमेंट और राघव को राजनीति के लिए सम्मान किया गया था। बाद में दोनों की दोस्ती हुई और दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। जिसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। राघव चड्ढा ने परिणीति के साथ साल 2023 में शादी थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *