30 तक पूरा हो जाएगा जीजी फ्लाईओवर:लोकार्पण तय नहीं, 26 को शुरू करने का दावा था, लेकिन काम अधूरा

गणेश मंदिर से गायत्री मंदिर के बीच बन रहे जीजी फ्लाईओवर का लोकार्पण एक बार फिर टल गया है। इससे पहले सितंबर के आखिरी हफ्ते में लोकार्पण की योजना थी। इसके बाद पीडब्ल्यूडी ने 26 दिसंबर को इस फ्लाईओवर के लोकार्पण का दावा किया था। अब भी अफसर कह रहे हैं कि दिसंबर के आखिर में लोकार्पण किया जा सकता है। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि अब लोकार्पण की अगली तारीख 15 जनवरी के बाद ही तय होगी।
पीडब्ल्यूडी के ईएनसी केपीएस राणा ने बताया कि गायत्री मंदिर आर्म और वल्लभ भवन आर्म का सिविल काम पूरा हो गया है। कुछ फिनिशिंग का काम बाकी है, जिसे 30 तारीख तक पूरा कर लिया जाएगा। फ्लाईओवर के उद्घाटन की तारीख शासन स्तर पर तय होगी। राणा ने बताया कि ट्रैफिक प्लान के तहत वल्लभ भवन रोटरी और अन्य निर्माण कार्य बाद में किए जाएंगे। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री और विभागीय मंत्री का समय मिलते ही फ्लाईओवर का लोकार्पण कर दिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *