भास्कर न्यूज | चाईबासा मझगांव फुटबॉल स्टेडियम में प्रखंड अध्यक्ष शैलेश कुमार गोप की अध्यक्षता में कांग्रेस पार्टी की एक विशेष बैठक आयोजित की गई। जिसमें कांग्रेस जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर दास एवं बिहार विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री देवेंद्र नाथ चाम्पिया जिला महासचिव मासूम रजा, रविंद्र बिरुवा, पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रितेश तामसोय उपस्थित रहे। उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर दास ने कहा कि संगठन शक्ति है और शक्ति का उपयोग आम जनता की भलाई के लिए करना चाहिए। कांग्रेस पार्टी हमेशा से एसटी, एससी, ओबीसी वर्ग की हितेषी रही है। जातीय जनगणना हो इसके लिए हमारे नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर दबाव डाला तब केंद्र सरकार ने जातीय जनगणना कराने की बात को स्वीकार की। अगर जातीय जनगणना होती है तो सभी वर्गों का आर्थिक हालात का पता लगाया जा सकेगा। उनके आबादी के हिसाब से रोजगार का सृजन किया जा सकेगा और उनकी शैक्षणिक योग्यता भी सरकार के पास उपलब्ध रहेगा। पुनर्गठित प्रखंड कमेटी में प्रखंड अध्यक्ष शैलेश कुमार गोप, प्रखंड उपाध्यक्ष मोहम्मद जकाउल्लाह, संजय सवैंया, महासचिव जगन्नाथ दिग्गी को बनाया गया है। मौके पर मेहंदी हुसैन, बृजलाल लागुरी, नंदीराम हेंब्रम, हरीश देवगम, अर्जुन चातार, शाहबाज खान, गुरुचरण गोप, बबलू सिंकु, कीर्तिवास नायक, शंभू सिंकू मंडल अध्यक्ष पूर्वी भाग कमल किशोर तिरिया, पश्चिमी भाग ऋषिका सिंकु, मंडल उपाध्यक्ष पश्चिम भाग सागर पिंगुवा, पूर्व युवा प्रखंड अध्यक्ष लंबोदर देवगम, पूर्व अल्पसंख्यक प्रखंड अध्यक्ष आशिक अली, पंचायत अध्यक्ष वसीम अकरम, मोटाय देवगम, राजेंद्र हेंब्रम व जिला महासचिव मासूम रजा आदि उपस्थित थे।


