बारियातू | बारीखाप स्थित एके आवासीय विद्यालय के समीप नवनिर्मित शहीद नीलांबर-पीतांबर स्मारक स्थल के समीप खरवार भोक्ता समाज विकास संघ की बैठक नीलांबर-पीतांबर जयंती सह स्मारक उद्घाटन को लेकर राजेंद्र गंझू की अध्यक्षता में संपन्न हुई। खरवार भोक्ता समाज के बुद्धिजीवियों ने शहीद नीलांबर पीतांबर की जयंती व स्मारक उद्घाटन पर विस्तृत चर्चा की। चर्चा के पश्चात 10 जनवरी को शहीद नीलांबर पीतांबर शाही भोक्ता की जयंती धूमधाम से मनाने व स्मारक उद्घाटन की सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए कमेटी का भी गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष उदय गंझू, उपाध्यक्ष सुनील भोक्ता, सचिव रवि गंझू, उपसचिव अमन भोक्ता, कोषाध्यक्ष चमन गंझू चुने गए। 21 लोगों को कार्यकारिणी सदस्य भी बनाया गया। कार्यक्रम को अंतिम रूप देने के लिए 05 जनवरी को पुनः एक बैठक रखी गई है।


