ज्ञानी जैल सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई

गढ़वा | झारखंड विश्वकर्मा समाज गढ़वा जिला इकाई के तत्वावधान में समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र विश्वकर्मा के आवास पर ज्ञानी जैल सिंह का पुण्यतिथि मनाया गया। इस अवसर पर सुरेंद्र विश्वकर्मा ने कहा की ज्ञानी जैल सिंह का जन्म 5 में 1916 को बहुत ही गरीब परिवार में जन्म हुआ था। बहुत कठिनाई से उन्होंने शिक्षा प्राप्त की। वहीं सामाजिक कार्यों में बहुत ही बढ़-चढ़कर के हिस्सा लेते थे। इनका जन्म एक गरीब विश्वकर्मा परिवार में जन्मे सिक्स धर्म से आते थे। उनकी मृत्यु 25 दिसंबर 1994 को हुई थी। उन्होंने राज्य पंजाब से राजनीतिक जीवन उन्होंने शुरुआत की। भारत के विभाजन के बाद नए बने राज्य पटियाला एवं पूर्वी पंजाब राज्य संघ में तात्कालिक मुख्यमंत्री ने उन्हें 1949 में राजस्व मंत्री नियुक्त किया। इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष आनंद विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा, संजय विश्वकर्मा, झारखंड प्रदेश संयुक्त सचिव विकास विश्वकर्मा, रंजीत विश्वकर्मा, नीरज कुमार उर्फ बाबू लोहार, डॉ. सुचित विश्वकर्म, रमेश विश्वकर्मा उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *