गढ़वा |सामुदायिक पुलिसिंग के तहत 26 से 29 दिसंबर तक चार दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित फुटबॉल स्टेडियम में किया जाएगा। जिसमें जिले के सभी थाना क्षेत्र से चयनित एक-एक टीम को शामिल होगी। विजेता व उप विजेता टीम को नगद व सील्ड देकर पुलिस विभाग की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय ने कहा कि जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने और युवाओं को साकारात्मक सोच के साथ सही राह पर चलने के दिशा में जागरूक करना है।


