गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित, खिलाड़ी हुए सम्मानित

मेराल | गढ़वा प्रखंड के खजुरी गांव में बाईपास के बगल में दी रायल ग्रांड रिसोर्ट एंड रेस्टोरेंट का उद्घाटन विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी एवं डॉक्टर अनिल कुमार साव ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। प्रोपराइटर डॉक्टर अनिल कुमार साव ने विधायक को पुष्प माला पहनाकर एवं बुक्का देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी ने कहा कि गढ़वा जिला का इस प्रकार का सर्व सुविधायुक्त पहला होटल है। जिसमें रहने के सुविधा के साथ साथ चलचित्र देखने की व्यवस्था,मिटिंग एवं कान्फ्रेंस हॉल की व्यवस्था है। इस अवसर पर डॉक्टर अनिल कुमार साव ने कहा कि दूसरे राज्यों से जब लोग गढ़वा में आते थे तो उन्हें रहने के लिए सुविधा युक्त होटल नहीं मिलता था। जिससे उनके मन में सर्वसुविधायुक्त रिसोर्ट एंड रेस्टोरेंट खोलने की सोच के तहत उन्होंने इस प्रकार के रेस्टोरेंट का निर्माण कराया है। इस अवसर पर डॉक्टर यासीन अंसारी, डॉक्टर लालबहादुर साव, थाना प्रभारी बिष्णु कांत,एसआई प्रेम प्रकाश पांडेय, भाजपा महामंत्री संतोष दुबे, राजेंद्र दुबे,मेराल विधायक प्रतिनिधि डॉक्टर लालमोहन, सहित काफी संख्या में प्रबुद्ध लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर मेलोडी म्यूजिक के तरफ से अरुण पांडेय के उद्घोषन में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। भास्कर न्यूज | गढ़वा जिला पब्लिक स्कूल समन्वय समिति के तत्वावधान में खेले जा रहे 23वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के दसवें दिन गोविंद हाई स्कूल के मैदान में बीएसकेडी ने रोमांचक मुकाबले में स्कूल ब्राइट फ्यूचर को दो रनों से और साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल ने सूरत पांडेय पब्लिक स्कूल को 8 विकेट से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। पहले मैच में टॉस जीतकर बीएसकेडी की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए सईदुल के 38 और प्रतीक के 30 रनों की सहयोग से निर्धारित अवरों में 98 रनों का स्कोर खड़ा किया। स्कूल ब्राइट फ्यूचर की ओर से गेंदबाजी करते हुए मुबारक ने तीन और अमित ने एक विकेट प्राप्त किया ।98 रनों के लक्ष्य को लेकर खेलने उतरी स्कूल ब्राइट फ्यूचर की टीम 96 रन ही बना पाई। स्कूल ब्राइट फ्यूचर की शुरुआत अच्छी नही रही। परंतु मध्य क्रम के बल्लेबाज प्रतीक ने 18और निमित के 23 रन की सूझबूझ के साथ बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत की दहलीज पर ला दिया। परंतु जीत नही दिला सके। अंतिम 6 गेंद पर स्कूल ब्राइट फ्यूचर को 12 रनों की आवश्यकता थी। परंतु उसके बल्लेबाज अंतिम ओवर में 10 रन ही बना सके। बीएसकेडी की ओर से आमिर ने तीन और सदाब ने दो विकेट लिए। दूसरे मैच में सूरत पांडेय पब्लिक स्कूल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आसिफ के 28 रन के सहयोग से 69 रन बनाई। साउथ पॉइंट की ओर से फैज ने छह विकेट झटके। जवाबी पारी खेलने उतरी साउथ पॉइंट की टीम दो विकेट खोकर अरशद के 22 और सारिक के 19 रन की बदौलत आठ विकेट शेष रहते ही जीत दर्ज कर लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बीएसकेडी के सईदुल को और साउथ प्वांइट स्कूल के फैज़ को प्रतियोगिता के उपाध्यक्ष सुधीर कुमार पाठक, अशोक कुमार विश्वकर्मा, सहसचिव प्रिंस सोनी, कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार दुबे ने संयुक्त रूप से प्रदान किया। इस मौके पर सुधीर कुमार पाठक ने कहा कि खेल-खेलने से जहां आपसी भाईचारे को बढ़ावा मिलता है। इस मौके पर सह सचिव प्रिंस सोनी, कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार दुबे अभिषेक द्विवेदी, रोहन तिवारी, मनीष उपाध्याय, आकाश कुमार, शहजाद खान, धीरज, रोहित प्रजापति ,नितेश शामिल थे। अंपायर की भूमिका अभिषेक द्विवेद धीरज दुबे ,मनीष उपाध्याय, और स्कोरर की भूमिका नमन निभाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *