प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश को एसडीएम ने सम्मानित किया

रंंका | झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के सम्मेलन में प्रदेश मालाकार संघ के अध्यक्ष प्रकाश कुमार मालाकार को गढ़वा अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार पांडेय ने अंग वस्त्र देकर किया सम्मानित किया। बताते चले झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन का एक देश-दिवसीय मीडिया का समाज में महत्व पर कार्यशाला का आयोजन गढ़वा जिला झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप कुमार चौबे की अध्यक्षता में आयोजित किया गया था। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अमरकांत सहाय ने रंका अनुमंडल मुख्यालय से निवासी प्रकाश मालाकार मालाकार संघ के अध्यक्ष को रंंका अनुमंडल मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर अन्रराज नावाडीह डेम के प्रांगण में आयोजित की गई थी पत्रकारों की सम्मेलन में सम्मानित किया गया। भास्कर न्यूज | गढ़वा इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान में बुधवार को शहर के कल्याणपुर स्थित आर.पी. नर्सिंग एंड फार्मेसी कॉलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि उपायुक्त शेखर जमुआर, रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष डॉक्टर एमपी गुप्ता, सचिव डॉक्टर जेपी सिंह, डॉक्टर पातंजली केशरी सहित अन्य लोगों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए डीसी शेखर जमुआर ने कहा कि यह बात सही है कि आधुनिक युग में हम जी रहे हैं पर अब तक रक्त बनाने की मशीन नहीं बनी है। मानव के रक्तदान से ही मरीज के रक्त की कमी पूरी की जाती है। रक्तदान महादान है। रक्त की कमी से जूझ रहे मरीजों की जान बचाने के लिए आर. पी. एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से किया जा रहा कार्यक्रम वास्तव में जन कल्याणकारी है। इस तरह के कार्यक्रम को बढ़ावा देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आनेवाले समय में रेडक्रॉस सोसाइटी की बैठक कर सोसाइटी के समक्ष आनेवाली समस्याओं का निपटारा करने का प्रयास करेंगे। गढ़वा सदर एसडीओ संजय कुमार पांडेय ने कहा कि रक्तदान करना मौत से जूझ रहे मरीजों को सांस देने के समान है। मरीज को जीवन देना सबसे बड़ा काम है। जरूरतमंद को समय पर रक्त की आपूर्ति हो इसके लिए हम सभी को जागरूक रहना चाहिए। उन्होंने रक्तदाताओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव डॉक्टर जेपी सिंह ने कहा कि रेड क्रॉस सोसाइटी के नेतृत्व में रक्तदाताओं की संख्या बढ़ी है। कार्यक्रम में कुल 41 यूनिट तक रक्तदान किया गया। रक्तदान करने वालों में मोहम्मद इकराम, संतोष कुमार, अब्दुल मन्नान, विजय कुमार, रितेश केसरी, राजन केशरी, विकास कुमार, प्रदीप कुमार मेहता, डॉक्टर कुमार आदित्य प्रकाश, अंकिता कुमारी, डॉक्टर इश्तियाक रजा, संगीता कुमारी, अंजली कुमारी, जितेंद्र कुमार यादव, राहुल प्रकाश, डॉक्टर पातंजली केशरी, नीलू केशरी सहित अन्य कई लोगों के नाम शामिल है। मौके पर ज्योति प्रकाश, दिव्य प्रकाश, अजय सिंह, दयाजी, ताहा रेयाज, अभिलाषा कुमारी, अंशु कुमार, प्रद्युमन गुप्ता, शशि शेखर कुमार, ओमप्रकाश आदि थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *