कपूरथला जेल में हवालाती से नशीला पदार्थ जब्त:पत्नी से मुलाकात के दौरान तलाशी लेने पर पता चला, टी-शर्ट में छिपाया था

कपूरथला मॉडर्न जेल में एक हवालाती जसविंदर सिंह उर्फ जस्सा से 33 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ है। जसविंदर अपनी पत्नी से मुलाकात कर रहा था। इस दौरान सुरक्षा कर्मियों को उस पर शक हुआ। जब सुरक्षा कर्मियों ने उसकी तलाशी ली तो उसकी टी-शर्ट से एक प्लास्टिक का लिफाफा मिला। लिफाफे में 33 ग्राम नशीला पदार्थ था। आरोपी जसविंदर शाहकोट जालंधर के गांव राजेवाल का रहने वाला है। जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट धीरज कुमार की शिकायत पर थाना कोतवाली में मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना सोमवार शाम की है, जब पत्नी हवालाती से मिलने आई थी। जांच अधिकारी एएसआई हरदेव सिंह ने इस मामले की पुष्टि की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *