जगराओं में दो बहनें लापता:BCA और 12वीं की नाबालिग स्टूडेंट, पिता बोले- युवक शादी का झांसा देकर भगा ले गया

लुधियाना के जगराओं में दो बहनें लापता हो गई। बड़ी बहन BCA सेकंड की स्टूडेंट है। छोटी बहन नाबालिग है और 12वीं कक्षा में पढ़ती है। पिता ने थाना सदर में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर आज मामला दर्ज किया है। दोनों बहनें 12 जून की सुबह पढ़ने के लिए घर से निकली थीं। वे न तो स्कूल-कॉलेज पहुंचीं और न ही शाम तक घर वापस आईं। उन्होंने बताया कि जब बेटियां शाम तक घर नहीं लौटीं, तो उन्होंने स्कूल और कॉलेज में पता किया। वहां पता चला कि दोनों बहनें वहां नहीं पहुंची थीं। परिवार ने रिश्तेदारों और सहेलियों आदि से भी संपर्क किया, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला। चौकी गालिब कलां के इंचार्ज तरसेम सिंह ने बताया कि पिता को आशंका है कि किसी ने शादी का झांसा देकर दोनों बहनों को अपने साथ ले गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी ने आश्वासन दिया है कि पुलिस जल्द ही दोनों लड़कियों को ढूंढकर परिजनों के हवाले कर देगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *